रांची, फरवरी 26 -- तोरपा, प्रतिनिधि। रंगों का त्योहार होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से तोरपा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी समुदाय के प्रबुद्धजनों व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। बैठक में पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और खुशियों का त्योहार है, इसे हुड़दंग का रूप न दिया जाए। प्रमुख रोहित सुरीन ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा ने कहा कि शांति समिति के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में निगर...