रांची, मार्च 18 -- ठाकुरगांव,प्रतिनिधि। ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर ठाकुरगांव थाना में शांति समिति की बैठक बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता बुढ़मू सीओ सचिदानंद वर्मा ने किया। मौके पर सभी त्योहारों को आपसी भाईचारगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को बुढ़मू बीडीओ धीरज कुमार, जिप सदस्य मनोज वाजपेयी, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, मुखिया दशरथ उरांव, जयंती देवी, सचिन पाहन, कुशेन्द्र पाहन, सरना समिति के बबलू उरांव, शिव शंकर उरांव, अख्तर अंसारी, कलाम अंसारी ने भी संबोधित किया। मौके पर थाना प्रभारी शुभम कुमार ने लोंगो से अफवाह से बचने और सोशल मीडिया में भ्रामक चीजे नहीं डालने की बात कही। साथ ही उन्होंने समितियों को समय पर जुलूस निकालने का निर्देश दिया। मौके पर जनार्दन साहू, जहांगीर अंसारी, मणिकांत साहू, सुरेंद्र महतो, धनराज महतो समेत अन्य मौ...