कटिहार, मार्च 19 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। आगामी रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि दोनों पर्व आपसी भाईचारे और सद्भाव के प्रतीक हैं, इसलिए सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बचने की अपील की गई। प्रशासन ने बताया गया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा गश्ती बढ़ाई जाएगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखन...