शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील
सीवान, जून 22 -- पचरुखी, एक संवाददाता। मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पचरुखी थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जुलूस के दौरान सरकार और प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करना अनिवार्य होगा। अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक थानाध्यक्ष ने लाइसेंसधारियों को निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकालने और समय सीमा का पालन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.