कटिहार, फरवरी 27 -- बारसोई। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बारसोई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करते हुए आमजन से सहयोग की अपील की। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा बिना अनुमति किसी को जबरन रंग लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि माहौल खराब करने की आशंका वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विशेष रूप से सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर चिंता जताई गई। अधिकारियों ने कहा कि अफवाह फैलाने या भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.