मऊ, जनवरी 31 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी पर्व संत रविदास जयंती को कुशलपूर्वक संपन्न कराने पर जोर दिया गया। कोतवाल कमल कांत वर्मा ने आए हुए लोगों से अपील किया कि कोई नई परंपरा ना चालू करें। आपसी भाईचारे का यह पर्व मिलजुल कर मनाएं। जो भी जुलूस निकाले वह परंपरागत रास्तों से होते हुए जाए। इस बीच शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करें। बैठक में उप निरीक्षक रमाशंकर, मधुसूदन चौरसिया, दया मौर्य समेत सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...