समस्तीपुर, मार्च 20 -- ताजपुर। ताजपुर थाना पर गुरुवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में बीडीओ, सीओ, कार्यपालक पदाधिकारी समेत विभिन्न पदाधिकारियों के देर तक नहीं पहुंचने पर उपस्थित सदस्यों ने नाराजगी जताई और अपनी अपनी कुर्सी छोड़ उठकर चले गए। थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना के एक अधिकारी ललित सिंह ने सदस्यों को रोकने की कोशिश की लेकिन नाराज सदस्य नहीं माने। शिकायत करते हुए शांति समिति सदस्य पूर्व प्रमुख सुरेश राय, तबरेज आलम, पूर्व जिलापार्षद रामप्रीत पासवान, गिलमान अहमद, अब्दुल मालिक, मनौअर आलम, अब्दुल कयूम आदि ने बताया कि उन्हें थाना पर दोपहर दो बजे से शांति समिति की बैठक होने की सूचना मिली थी। वे लोग अपने सारे काम काज छोड़कर निर्धारित समय पर थाना पर पहुंच गए। काफी देर तक प्रतीक्षा किये परंतु थानाध्यक्ष समेत बाकी ...