बिहारशरीफ, मार्च 19 -- अस्थावां, निज संवाददाता। त्योहारों को लेकर स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी। सीओ रविन्द्र कुमार चौपाल और इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिन्हा ने लोगों से शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बैठक में एसआई अंजली कुमारी, अरुण कुमार, जदयू नेता ब्रजराज चौहान, सरपंच विजय कुमार यादव, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, मुखिया जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार, रुदल पासवान, सलमान अख्तर उर्फ मिस्टर मुखिया, फिरोज खान, ललन यादव, दिनेश यादव, सुनील कुमार, संजीव कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...