कटिहार, फरवरी 27 -- बरारी। होली पर्व को शांति,सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बरारी थाना परिसर में प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सुमेश कुमार ने की। बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधि,पंचायत प्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है। इसे हर्षोल्लास के साथ शांति पूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है। संवेदनशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.