साहिबगंज, मार्च 1 -- साहिबगंज। होली पर्व के मद्देनजर रविवार को नगर थाना में शांति समिति की बैठक सदर एसडीओ अमर जॉन आइंद व सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की की अध्यक्षता में हुई। मौके पर सदर सीओ बासुकीनाथ टुडू व नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता मौजूद थे। बैठक के दौरान एसडीओ ने सर्वप्रथम सभी को होली व रमजान की बधाई देते हुए आपसी भाईचारा के साथ पर्व मनाने की अपील की। कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसलिए किसी भी धर्म समुदाय से संबंधित अवैध पोस्ट नहीं करेंगे। थाना प्रभारी ने लोगों को कहा कि किसी भी पुराने रंजिश को पर्व के दिन झगड़े का कारण न बनाए। पिछले वर्ष दो-तीन जगह पर विवाद हुए थे। जिससे पुलिस प्रशासन को काफी परेशानी हुई थी। किसी भी व्यक्ति को बिना पूछे रंग नहीं लगाना है। इससे कारण विवाद खड़ा होता है। किसी भी प्रकार की जानकारी मिले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.