सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- बर्डपुर। होली, रमजान, ईद आदि त्योहारों को लेकर रविवार को कपिलवस्तु कोतवाली पर पीस कमेटी की बैठक हुई। कोतवाली प्रभारी संतोष तिवारी ने सभी से शांति व सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं व कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों को उनके जिम्मेदारियों से अवगत कराया और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की। इस दौरान संतराम चौधरी,घनश्याम जायसवाल, रमेश गुप्त, मुस्तकीम, राजकुमार चौधरी, राजेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...