औरैया, मार्च 5 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र में होली का त्योहार इस बार उत्साह, शांति और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बुधवार सुबह से ही कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में होली की रौनक दिखाई देने लगी। बच्चों की टोलियां गलियों में रंग और गुलाल के साथ मस्ती करती रहीं, वहीं लोग एक-दूसरे के घर जाकर गुलाल लगाकर बधाई देते रहे। नगर पंचायत बाबरपुर कार्यालय में चेयरमैन आशा चक व उनके प्रतिनिधि अखिलेश चक ने सभासदों के साथ होली खेली और लोगों को शुभकामनाएं दीं। कस्बे की बीच गली स्थित भूत मंदिर में श्रद्धालुओं ने फूलों और गुलाल की होली खेली। ढोलक की थाप और भजन-कीर्तन के बीच लोगों ने उत्साह के साथ पर्व मनाया। गणेश मंदिर, ध्यान मंदिर और शिव मंदिर सहित कई स्थानों पर युवाओं ने डीजे की धुन पर ...