शांति व्यवस्था भंग करने पर पांच को पकड़ा
पिथौरागढ़, मई 15 -- संतोष, पिथौरागढ़। जनपद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झूलाघाट, जाजरदेवल और अस्कोट पुलिस को थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर झूलाघाट पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर पूरन राम, जाजरदेवल पुलिस ने रमेश राम व मनोज सिंह और अस्कोट पुलिस ने रजत लुंठी व अमित कुमार को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.