पिथौरागढ़, अप्रैल 23 -- सौरभ सिंह धामी, पिथौरागढ़। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थल पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को थल निवासी दिनेश चंद्र पाठक लड़ाई-झगड़ा कर अंशाति फैलाते हुए मिला। इधर झूलाघाट पुलिस पुलिस को चेकिंग के दौरान महेंद्र सिंह ऐरी अशांति फैलाते हुए मिला। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...