अमरोहा, फरवरी 12 -- अमरोहा। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने महाशिवरात्रि, होली, रमजान, रमजान के अंतिम शुक्रवार, चेटीचंद, ईस्टर व सीबीएसई एवं यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को धारा 144 लागू कर दी है। 10 फरवरी से 25 मार्च तक जिले में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। सभी थानाध्यक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। शांति भंग का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.