कौशाम्बी, मई 7 -- करारी थाने में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग मांगा। चेतावनी दी कि अमन में खलल डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बैठक के दौरान थाना प्रभारी संजय सिंह ने आगामी त्योहारों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके और कानून व्यवस्था बनी रहे। यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इस मौके पर सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व ग्राम प्रधान हुबलाल दिवाकर, पूर्व प्रधान अफाक अ...