नई दिल्ली, मई 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। रिंग रोड पर शांति वन और राजघाट चौराहे के बीच सौंदर्यीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की इस परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। 96 लाख रुपये की लागत से दो माह में इस कार्य को किया जाएगा। इसके तहत बेहतर रोशनी, सजावटी स्ट्रीट लाइट और हॉर्टिकल्चर कार्य होगा। राजघाट महात्मा गांधी का स्मारक स्थल है। इसी तरह शांतिवन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का स्मारक स्थल है। भारत आने वाले विदेशी मेहमान यहां जरूर आते हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि इन दोनों के के बीच आने वाले चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पक्षियों को परेशान नहीं करेगी स्ट्रीट लाइट की रोशनी इस हिस्से में स्ट्रीट लाइट के खंभे डेकोरेटिव हो...