बोकारो, मई 7 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो पेटरवार प्रखंड के सदमा कला पंचायत के चन्द्रपुरा गांव में राजकुमार चौधरी (झा जी) के आवास पर आयोजित शांति यज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने शांति यज्ञ में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति के संचार की कामना की। इस मौके पर प्रखंड झामुमो अध्यक्ष कृष्णा महतो, गंगाधर महतो, कपिल महतो, प्रदीप महतो, राधेश्याम महतो सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पेटरवार में शांति यज्ञ का आयोजन यह भी पढ़ें- चरगी में स्व बसंत महतो की पुण्यतिथि मनाई गई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...