मथुरा, फरवरी 19 -- राज्य सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गुरुवार को शांति मार्च निकाला और विकास बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम को खत्म कर दिया है, जो भाजपा सरकार की दमनकारी नीति की सोच है। इसके विरोध में 17 फरवरी को पूरे प्रदेश के कांग्रेसियों द्वारा लखनऊ पहुंचकर शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला गया, परंतु सरकार द्वारा शांतिपूर्ण विरोध मार्च में लाठी चार्ज करके इसे रोकने की कोशिश की। जनता के हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक आखरी सांस तक लड़ेंगे। जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने कहा कि जब संकल्प मजबूत हो तो बैरिकेड, लाठियां और दमन टिक नहीं सकते। कांग्रेसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.