धनबाद, जून 22 -- शहर की सबसे पुरानी फ्लैट सोसाइटी में पैसे को लेकर विवाद बढ़ गया है। शांति भवन फ्लैट ओनर एसोसिएशन ने पुरानी कमेटी पर पिछले 17 साल का हिसाब नहीं देने का आरोप लगाया है। पुरानी कमेटी पर करोडों की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए वर्तमान कमेटी ने मेयर संजीव सिंह को आवेदन देकर जांच की मांग की है। शांति भवन फ्लैट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष ददन सिंह, सचिव राहुल कुमार सिंह और सह सचिव दिलीप सुभिकी की ओर से मेयर संजीव सिंह को ज्ञापन सौंपकर इसकी जांच की मांग की गई है। आवेदन में लिखा है कि 24 मई 2025 को नई कमेटी को प्रभार दिया गया। नई कमेटी ने पुरानी कमेटी के अध्यक्ष जावेद खान को पत्र लिखकर 17 साल का लेखा-जोखा मांगा लेकिन पुरानी कमेटी के सदस्य इसे टालते रहे और एक साल बाद भी हिसाब नहीं दिया। नई कमेटी ने आरोप लगाया कि प्रभार संभालने के बाद हमलोग...