शांति भंग में सात लोग गिरफ्तार
जौनपुर, जून 28 -- खेतासराय। पुलिस ने शनिवार को दो गांवों से सात लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सुंबुलपुर गांव में भूमि विवाद के चलते शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पदारथ यादव, लालमन यादव, छोटेलाल यादव और भारत यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं फरीदपुर गांव से बृजेश, तीर्थराज और राकेश कुमार को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- शांति भंग के आरोप में तीन भाई गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.