शांति भंग के आरोप में पांच लोगों का चालान
औरैया, जून 8 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी बिधूना के न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार नगला दरियाय निवासी पंकज यादव, मोहम्मदाबाद निवासी अरविंद, नगरिया निवासी मोहम्मद आबिद, बघईपुर निवासी सर्वेश तथा वंशी की मढ़ैया निवासी मुलायम सिंह के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर उनका चालान कर न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शांति भंग की आशंका वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.