रुडकी, मई 22 -- कलियर। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिरान कलियर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान किया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत इमलीखेड़ा गांव में घर के सामने ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई थी। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर पुलिस ने लाखन, मुनेश, विशाल, अंकित, अजय, अजीत, सचिन और मोहित सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया। यह भी पढ़ें- शांति भंग के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...