शांति भंग के आरोप में तीन भाई गिरफ्तार
बलरामपुर, जून 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। हर्रैया थाना की पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार शनिवार को थाना हर्रैया क्षेत्र के कटकुइया गांव निवासी यार मोहम्मद पुत्र अब्बास, अब्दुल रहमान पुत्र अब्बास व मुन्नन उर्फ ताज मोहम्मद पुत्र अब्बास को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया। तीनों के विरुद्ध बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह व आरक्षी जगदीश भारती ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.