सुल्तानपुर, जून 17 -- सुलतानपुर। शिवगढ़ बाजार में भूमि कब्जे की होड़ मची हुई है। राजस्व विभाग के जिम्मेदार भी मौन साधे हुए हैं। भू-माफिया एक विस्वा भूमि का बैनामा कराकर तालाब की कई गुना कब्जा उपर निर्माण भी करा रहे हैं। गांव के गुलाब चन्द्र समेत ग्रामीणों ने तालाब को बचाने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हलका पुलिस ने तालाब पर कब्जे को रोकने के लिए शांतिभंग की कार्रवाई भी किया। इसके बाद भी कब्जा थमने का नाम नहीं ले रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...