जौनपुर, मार्च 9 -- खेतासराय। थाना क्षेत्र के जमदहां गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने शांति भंग की आशंका में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों का चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार जमदहां गांव में रास्ते में खड़े होने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। मामला बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चंदन बिंद, सत्यम बिंद और संजय बिंद को हिरासत में ले लिया। बाद में शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए तीनों का चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...