मुजफ्फर नगर, मई 27 -- भोपा। शान्ति भंग कर सुरक्षा को चुनौती देने वालों पर बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भोपा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी आपसी विवाद के चलते शांति भंग कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नदीम व मुकीम निवासीगण गांव बेलड़ा थाना भोपा,चिराग व रवि कुमार वजीराबाद थाना भोपा, अंशुल निवासी भंडूरा थाना सिखेड़ा मुज़फ्फरनगर, नीरज निवासी रामपुरी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर तथा समीर निवासी गांव मोरना थाना भोपा शामिल है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...