चम्पावत, अप्रैल 12 -- सतीश जोशी, चम्पावत। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय स्तर से संचालित अभियान ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पाटी विकासखंड में शांति भंग करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया। सीओ देवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में थाना पाटी पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यवाही करते हुए पुष्कर दत्त जोशी निवासी देवीधुरा, थाना पाटी, जिला चम्पावत को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 126, 135, 135(3), 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम में एसआई विपुल जोशी, हेड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार और कांस्टेबल बसंत पांडेय शामिल रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.