रुद्रपुर, दिसम्बर 15 -- रुद्रपुर। पुलिस ने शांति भंग करने पर चार युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान श्मशान भूमि रोड पर चार युवक आपस में उत्तेजित होकर गाली-गलौज करते हुए झगड़े करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने और युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने तो स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम चारों युवक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवकों में सोनू सिंह, मुनेश कुमार, अर्जुन कुमार और सोनू कश्यप शामिल हैं, सभी ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार युवकों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...