पिथौरागढ़, मार्च 10 -- पिथौरागढ़ में सरे आम उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अस्कोट पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि पानागढ़ निवासी विनोद सिंह हल्ला गुल्ला कर उत्पात मचा रहा है। समझाने के बाद भी व्यक्ति नहीं माना,एसआई मीनाक्षी देव ने कार्यवाही कर विनोद को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...