लातेहार, अप्रैल 30 -- बरवाडीह , प्रतिनिधि। बरवाडीह के शांति निकेतन पब्लिक स्कूल का आईसीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में शत प्रतिशत रिजल्ट रहा। सभी 49 छात्र -छात्राएं पास हुए।वहीं स्कूल की प्रिंसी कुमारी ने 97.6 अंक लाकर पलामू प्रमंडल सेकेंड टॉपर रहीं। जबकि प्रिंसी लातेहार जिला टॉपर बनी है। प्रिंसी गढ़वाटांड़ निवासी कांग्रेस जिला महासचिव रंजीत कुमार राजू की बेटी है। शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि रही। स्कूल के डायरेक्टर पवन कुमार और प्रिंसिपल शांतनु डे ने बताया कि इस स्कूल के 14 छात्रों ने टॉप फोर्टिन में जगह बनाई है। उनमें अनिल यादव 94.4 प्रतिशत, अनुज कुमार 93 प्रतिशत, अमन कुमार 92.8 प्रतिशत , अभिषेक कुमार 92.2 प्रतिशत, अंश कुमार 91.2 प्रतिशत , विशाल प्रसाद 90.6 प्रतिशत , तानि कुमारी 90.2 प्रतिशत, लकी ...