शांति देवी वोरा की अस्थियां पवित्र संगम में विसर्जित
प्रयागराज, जुलाई 21 -- उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति देवी वोरा (91) की अस्थियां मंगलवार को संगम में पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विसर्जित की गईं। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से अस्थि कलश लेकर उनके पुत्र एवं राज्य के पूर्व मंत्री अरुण वोरा परिजनों के साथ दोपहर करीब 12 बजे सीधे संगम पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर शांति देवी वोरा को श्रद्धांजलि दी। संगम तट पर पुरोहित पं. सुशील गौड़ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं अस्थि विसर्जन की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न कराई। इसके बाद पवित्र संगम में अस्थियों का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी, गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद, मुकुंद तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.