नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के सामने शांति के बदले में बेहद भारी शर्तें रख दी हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब से युद्धविराम के बदले में 51 अरब अमेरिकी डॉलर ( 4813515150000 भारयती रुपये) की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह शर्त भी रखी है कि रियाद उन्हें यमन का असली शासक मान ले। यह मांग तब सामने आई जब हूतियों ने लाल सागर में सऊदी तेल टैंकरों पर हमला किया और रियाद तनाव को और बढ़ने से रोकना चाहता था। अगर सऊदी अरब यह शर्त मान लेता है, तो इसका मतलब सिर्फ पैसे देना नहीं होगा। इससे रियाद को ईरान के समर्थन वाले एक हथियारबंद समूह को अपने दक्षिणी पड़ोसी देश का शासक स्वीकार करना पड़ेगा।हूती 51 अरब डॉलर क्यों मांग रहे हैं? जानकारों के मुताबिक, हूतियों ने 51 अरब ...