चतरा, दिसम्बर 22 -- चतरा प्रतिनिधि शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए शांति कृतनिश्चय सेवा फाउंडेशन चतरा की ओर से रविवार को चतरा सदर के विभिन्न वार्डों से आए जरूरतमंद 40 लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। जिन लोगों के पास ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध नहीं थे, उन्हें इस सेवा कार्य से राहत मिली। संस्था ने बताया कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों के लिए गर्म कपड़े, कंबल एवं राशन वितरण का कार्य लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर फाउंडेशन के निदेशक सह अध्यक्ष बजरंग कुमार ने कहा कि कंपकपाती ठंड को देखते हुए संस्था द्वारा शुरू से ही लोगों के बीच कंबल, राशन एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...