अयोध्या, मई 15 -- रुदौली। बकरीद के त्यौहार को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कोतवाली रुदौली में सीओ रुदौली आशीष निगम और ईओ नगर पालिका प्रेमनाथ की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई। अधिकारियों ने आमजन के साथ बैठक करके शांति व्यवस्था पर चर्चा की। सीओ ने कहा कि अफवाहों से दूर रहें और आपसी सद्भाव के साथ त्यौहार की खुशियां साझा करें। इस दौरान कोतवाल संजय मौर्य, नगर पालिका के चेयरमैन जब्बार अली व अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक यह भी पढ़ें- सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए त्यौहार, सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...