गाज़ियाबाद, मई 20 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। कमिश्नरेट में तैनात 1393 रिक्रूट आरक्षियों को आधुनिक, वैज्ञानिक और व्यवहारिक पुलिसिंग का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से बुधवार को विशेष एक दिवसीय पाठशाला आयोजित की गई। नंदग्राम स्थित क्राइस्ट यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने प्रशिक्षु आरक्षियों को कानून व्यवस्था, साइबर अपराध, वीआईपी सुरक्षा, बीट पुलिसिंग और भीड़ नियंत्रण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ एडिशनल सीपी कानून-व्यवस्था राजकरन नैय्यर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने कहा कि पुलिस का मूल उद्देश्य समाज में शांति, सौहार्द और अपराधमुक्त वातावरण स्थापित करना है। एक सफल पुलिसकर्मी के भीतर अनुशासन, सहनशीलता, संवेदनशीलता, क्षमा और संतोष जैसे गुणों का...