रामपुर, मार्च 14 -- रमजान के पाक महीने के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमा अकीदत और शांति के साथ संपन्न हुआ। क्षेत्र की मस्जिदों में नमाजियों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और पुलिस प्रशासन की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त करती रहीं।अलविदा जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। दोपहर होते-होते धनपुर शाहदरा, समोदिया, मिलक काजी, रूस्तमनगर, मुकरमपुर, सोनकपुर और मधुपुरा समेत क्षेत्र की तमाम मस्जिदें नमाजियों से पूरी तरह भर गईं।त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीम ने लगातार गश्त की। नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहा। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।नमाज के बाद पेश इमामों न...