बस्ती, जून 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। आगामी मोहर्रम के जुलूसों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना व एसपी डॉ. यशवीर सिंह की मौजूदगी में जिलास्तरीय पीस कमेटी की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। यह भी पढ़ें- त्योहार पर नई परंपराओं की नहीं होगी कोई शुरुआत: डीएमबैठक का उद्देश्य डीएम ने शांति एवं सौहार्द के साथ आयोजन की अपील की तथा आयोजन के संबंध में शासन की गाइडलाइन से भी अवगत कराया। डीएम ने कहा कि ताजिये की ऊंचाई मानक के अनुसार हो तथा विवादित स्थल पर ताजिया न रखी जाए। कोई नई परम्परा न शुरू की जाए। प्रत्येक जुलूस की सूचना संबंधित थाने को दी जाए। डीजे मानक के अनुसार ही बजाए तथा 18 से कम आयु के नाबालिग बच्चों को जुलूस का हिस्सा न बनाया जाए। यह भी पढ़ें- जुलूस में अस्त्र-शस्त्र का नहीं होग...