प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- कुंडा, संवाददाता। नवरात्र, ईद और रामनवमी का त्योहार सभी लोग शांति सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी तरह की दिक्कत होने पर शासन प्रशासन को तत्काल सूचित करें। यह बातें कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीएम वाचस्पति सिंह ने कही। उन्होने कहा सभी धर्मों के लोगों से अपील की कि त्योहारों को लेकर किसी तरह की कोई अफवाह पर ध्यान न दें। किसी तरह की बात सामने आने पर उसकी सच्चाई पता करने के लिए पुलिस प्रशासन को जानकारी दें। नवरात्र, राम नवमी और ईद-उल-फितर के पर्व पर सफाई, सुरक्षा एवं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों, मस्जिदों के साथ ही महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा। इस मौके पर इंस्पेक्टर मनोज पांडेय, अपराध निरीक्षक संजय सिं...