मुरादाबाद, फरवरी 16 -- आगामी होली, माह-ए-रमजान और ईद-उल-फितर के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को भोजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि त्योहार हमारी साझी विरासत और आपसी प्रेम का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि इन पवित्र त्योहारों को मिलजुलकर और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। थाना प्रभारी संजय कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया। बैठक में कस्बा चौकी इंचार्ज जुगेन्द्र तेवतिया, उपनिरीक्षक माही अब्बास, कुलदीप, अमजद चौधरी, नीरज सहित नगर इमाम मौलाना हनीफ मिस्बाही, मौलाना अशफाक, मुफ्ती यासीन, प्रधान नवाब अली, गुलाम मोहम्मद अंसारी, सभासद तौकीर कुरैशी, यासीन मलिक, ताहिर हुसैन, पूर्व सभासद अशफाक खां, सभासद प्रतिनिधि इस्तेकार रहे।

हिंदी हिन्द...