मुंगेर, फरवरी 25 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय में रंगों का त्योहार होली को लेकर शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार रोशन की अध्यक्षता में की गई। बैठक में होली को शांति, सौहार्द्र और समरसता के भाव के साथ मनाने पर चर्चा की गई। जिसमें होलिका दहन और रंगोत्सव पर शरारती तत्वों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के साथ त्योहार में खलल डालने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई। एसडीएम राजीव रौशन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहने को कहा। होलिका दहन हाइटेंशन तार के नीचे नहीं करें और जगह जगह केबल का ख्याल रखें। एसडीपीओ अनिल कुमार ने कहा कि चिन्हित होलिका दहन वाले जगह और होली को लेकर 03 और 04 मार्च को पुलिस की लगातार गश्ती रहेगी। डीजे पर पूरी तरह रोक रहेगा। विभिन्न चौक चौराहे पर पुलिस बलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.