शांति और सुचिता से नकल विहीन परीक्षा है कराना: डीएम
अंबेडकर नगर, अगस्त 21 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में यूपीएसएसएससी की ओर से 23 अगस्त को होने वाली सम्मिलित अवर अधिनस्थ सेवा की मुख्य परीक्षा की तैयारी बैठक हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचिता से संपादित कराने की बैठक में कार्य योजना बनाई गई।जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 23 अगस्त को परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा के दौरान शासन एवं आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन का निर्देश भी दिया। कहा कि परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर लापरवाही न की जाए। सभी केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट आपसी समन्वय से परीक्षा की गोपनीयता, शुचिता एवं पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.