अररिया, मार्च 8 -- भरगामा, हिन्दुस्तान टीम प्रखंड क्षेत्र के जयनगर में तीन दिवसीय संगीतमय कबीर सत्संग का भव्य आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान समेत दूर-दराज से आये संतों ने अपने प्रवचनों के माध्यम से महान संत कबीर साहेब के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया बल्कि मनुष्यों को शांति और सुकून के साथ सच्चे मार्ग पर चलकर जीवन जीने का राह दिखाया। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। संतों ने अपने संगीतमय प्रवचनों से संतों के सानिध्य में जाकर जीवन के मूल उद्येश्यों को साकार करने का संदेश दिया। इस दौरान प्रतिदिन सत्संग स्थल पर सत्संग प्रेमियों की भीड़ उमडती रही। आयोजन समिति की ओर से तीनों दिन सत्संग में दूर-दराज समेत आसपास से आये सत्संग प्रेमियों के लिए भव्य भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रह...