अररिया, मार्च 3 -- अररिया, संवाददाता होली और रमजान के मद्देनजर पेंशनर समाज भवन में सद्भावना मंच और युवा सद्भावना मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता श्याम लाल यादव ने की। इस मौके पर पवित्र होली और रमजानुल मुबारक को शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही बैठक के अंत में अररिया नप के पूर्व वार्ड कमिश्नर श्री रेशम लाल पासवान की निधन पर शोक सभा का आयोजन हुआ। दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्म की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सद्भावना मंच के सचिव मो मोहसिन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बैठक में तय पाया कि पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह और इफ्तार पार्टी का आयोजन होगा। इसके लिए 15 मार्च की तिथि तय की गई। ये भी तय पाया कि होली के दिन शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए मंच ...