मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मोतीपुर। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने होली गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और मुंह मीठा कराया। बीडीओ ने शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। प्रमुख प्रतिनिधि राजेश सिंह, पीओ कृपाशंकर झा, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...