गाजीपुर, मई 26 -- जमानियां। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने मुस्लिम समुदाय से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। सोमवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि गोवंश या अन्य प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और गलियों में कुर्बानी देना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कुर्बानी केवल निर्धारित या पारंपरिक निजी स्थानों पर ही की जा सकेगी। यह भी पढ़ें- बकरीद के अवसर पर हजारीबाग के पुलिस कि नागरिकों से शांति और सद्भाव की अपील क्षेत्राधिकारी ने कहा ...