गढ़वा, मार्च 17 -- भंडरिया। थाना परिसर में सोमवार को सरहुल, ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष कुमार पासवान ने की। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक के दौरान थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी गड़बड़ी की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। बैठक में उपस्थित गांवों के लोगों ने बारी-बारी से अपने-अपने गांव में आयोजित होने वाले पूजा, जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी।साथ ही पर्व के दौरान व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव भी रखे।बैठक के अंत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.