कोडरमा, जून 25 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को सतगावां थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांति, भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत थाना मोड़ से हुई। कोडरमा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह एवं अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों, सशस्त्र बल के जवानों और चौकीदारों ने बाजार क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में पैदल मार्च किया।इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों से मुहर्रम पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- जयनगर में एसडीएम निर्मल सोरेन के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार...