उरई, जून 18 -- उरई। संवाददाता मोहर्रम को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी विनय कुमार सिंह ने विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जनपद स्तरीय शांति समिति की समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद अपनी गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता है। उन्होंने निर्देश दिए कि मोहर्रम के दौरान सभी कार्यक्रम पूर्व वर्षों की भांति परंपरागत रूप से आयोजित किए जाएं। किसी भी प्रकार की नई परंपरा, नया जुलूस मार्ग अथवा नई गतिविधि प्रारंभ नहीं की जाएगी। सभी आयोजनों का संचालन निर्धारित मार्गों एवं स्थापित परंपराओं के अनुरूप ही सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर जुनावई थाने में पीस कमेटी की बैठक, एएसपी-सीओ ने किया पैदल मार्...