जहानाबाद, जून 21 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को कलेर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमित कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति, भाईचारा एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने सभी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और परंपरागत तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विर...